Virat kohli ranji match

 Virat Kohli Ranji Match: फैन्स का बढ़ा इंतजार... पहले दिन विराट कोहली की नहीं आई बैटिंग, किंग ने फील्ड पर बहाया पसीना

टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली लगभग 13 साल बाद रणजी मुकाबला खेलने उतरे हैं. कोहली दिल्ली की टीम से खेल रहे हैं. मुकाबला रेलवे के खिलाफ है, जो गुरुवार (30 जनवरी) से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शुरू हुआ.

कोहली के इस मुकाबले में उतरने से फैन्स काफी उत्साहित हैं. वैसे भी भारतीय क्रिकेटप्रेमियों के बीच विराट कोहली का क्रेज के सिर चढ़कर बोलता है. इसकी झलक गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में देखने को मिली. दिल्ली और रेलवे के बीच रणजी ट्रॉफी मैच में कोहली-कोहली का शोर उभरता रहा. अभूतपूर्व भीड़ के कारण डीडीसीए को ऐन मौके पर अतिरिक्त इंतजाम करने पड़े. 

कोहली ने पूरे दिन (30 जनवरी) फील्डर के तौर पर मैदान पर पसीना बहाया. उनकी बल्लेबाजी देखने का इंतजार कर रहे हजारों दर्शकों को अब मैच के दूसरे दिन (31 जनवरी) का इंतजार है. रेलवे की टीम अपनी पहली पारी में 241 रनों पर सिमट गई. दिल्ली की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है और उसने पहले दिन स्टम्प तक एक विकेट पर 41 रन बनाए हैं. यानी एक विकेट गिरते ही विराट का चौथे नंबर पर उतरना तय है.

कोहली को बल्लेबाजी करते देखने की दर्शकों की उम्मीद तुरंत पूरी नहीं हुई क्योंकि दिल्ली ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. लेकिन कोहली का मैदान पर होना ही दर्शकों के लिए काफी था. कोहली दूसरी स्लिप में फील्डिंग कर रहे थे और उनकी हर मूवमेंट पर तालियां बज रही थीं. वहीं 12वें ओवर में एक अति उत्साहित दर्शक सुरक्षा घेरा तोड़कर उनकी तरफ भागा और उनके पैर छुए. बाद में सुरक्षाकर्मी उसे बाहर ले गए.

कोहली के प्रशंसकों के समूह में आए स्कूली बच्चों ने कहा, 'हमने कोहली को देखने के लिए स्कूल से छुट्टी ली है. वहीं एक गृहिणी ने कहा, 'मैं अपने बेटे के साथ सुबह 6 बजे ही यहां आ गई थी. मुझे पता नहीं था कि किस गेट से अंदर जाना है. मैं कोहली को खेलते देखने ही आई हूं.'
 
Comments

Popular posts from this blog

HIT case 3rd case

बानू मुश्ताक ने मैसूरु दशहरा उत्सव का किया उद्घाटन, नाद देवता की पूजा की - MYSURU DASARA 2025

Bhootnii 2025 new movie