डूबते पाकिस्‍तान को कौन दे रहा है 70 करोड़ डॉलर? इस देश को भी मिली थी मदद

 Pakistan economic crisis: पाकिस्‍तान की हालत खराब हो चुकी है, लेकिन अब इस देश को 70 करोड़ डॉलर मिलने की उम्‍मीद है. इसकी मंजूरी बोर्ड की ओर से इसी महीने दी जा सकती है.

पाकिस्‍तान की हालत बिगड़ (Pakistan Economic Crisis) चुकी है. कंगाली के कगार पर खड़े इस देश फंड की शख्‍त जरूरत है. आर्थिक व्‍यवस्‍था डगमगाने से महंगाई भी रिकॉर्ड तोड़ रही है. सब्जियों से लेकर पेट्रोल-डीजल की कीमत (Petrol Diesel Price)उच्‍च स्‍तर पर पहुंच चुकी है, जिस कारण यहां रहने वाले लोगों का बजट भी खत्‍म होने के कगार पर है. 


इस स्थिति के बीच अब पाकिस्‍तान को सिर्फ IMF से उम्‍मीद बची है. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की बैठक पाकिस्‍तान को फंड जारी करने के लिए 11 जनवरी को होने वाली है. ऐसे में कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्‍तान को इसी महीने 700 मिलियन डॉलर यानी 70 करोड़ डॉलर रुपये मिलने की उम्‍मीद है. इस फंड से पाकिस्‍तान को बड़ी मदद मिल सकती है. 

पाकिस्‍तान को मंजूरी का इंतजार 

समाचार पत्र डॉन ने बताया कि इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) बोर्ड पाकिस्‍तान को तीन अरब डॉलर के बेलआउट फंड में से 70 करोड़ डॉलर की मंजूरी का इंतजार है. बोर्ड के साथ बैठक के बाद पाकिस्‍तान को यह फंड मिल सकता है. हालांकि रिपोर्ट का मानना है कि IMF संभावित तौर पर अंतिम मंजूरी देने के लिए तैयार है. बैठक 8, 10 और 11 जनवरी को होगा. पाकिस्‍तान के लिए 3 अरब डॉलर बेलआउट फंड में से 1.8 अरब डॉलर की रकम बची हुई है.  

Comments

Popular posts from this blog

HIT case 3rd case

बानू मुश्ताक ने मैसूरु दशहरा उत्सव का किया उद्घाटन, नाद देवता की पूजा की - MYSURU DASARA 2025

Bhootnii 2025 new movie