करण जौहर के चटपटे और खट्टे-मीठे चटखारे भरे शो 'कॉफी विद करण' के सीजन 8 की शुरुआत हो चुकी है।

 करण जौहर के चटपटे और खट्टे-मीठे चटखारे भरे शो 'कॉफी विद करण' के सीजन 8 की शुरुआत हो चुकी है। पहले ही एपिसोड नें बॉलीवुड की सबसे एनर्जेटिक जोड़ी रणवीर सिंह और दीपिका ने इस शो पर पहुंचकर तहलका मचा डाला है। हमेशा की तरह दोनों की जोड़ी यहां भी काफी जबरदस्त दिखी। अब एपिसोड रिलीज होने के बाद से ही ट्विटर पर इस शो की जमकर तारीफें हो रही हैं।

फिल्मी सितारों के अंतड़ियों और दिलों में घुसकर अंदर की बातें निकाल लेने के मशहूर करण जौहर के शो 'कॉ़फी विद करण' का सीजन 8 रिलीज हो चुका है। इस शो के पहले मेहमान बने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, बॉलीवुड की एक ऐसी जोड़ी जो फिल्मों में साथ दिखे हैं और रियल लाइफ में भी साथ हैं। इस टीवी शो के पहले एपिसोड ने तो अपने लिए पॉजिटिव रिव्यू पाने में सफलता हासिल कर ली लेकिन अब इस सीजन ने लोगों के मन में काफी उम्मीदें छोड़ दी हैं। करण जौहर के इस फेमस चैट शो को देखकर लोगों ने ट्विटर पर क्या कुछ कहा पढ़िए

कॉफी विद करण' के पहले शो पर दीपिका-रणवीर की शादी का वीडियो


करण जौहर के आइकॉनिक चैट शो 'कॉफी विद करण' ने सीजन के साथ ही धमाकेदार वापसी की है। Disney+ Hotstar के इस सीजन में पहले ही दिन रणवीर और दीपिका के अनसुने किस्से और शादी के वीडियो ने लोगों के मन में आगे के शोज़ के लिए अब बड़ी-बड़ी उम्मीदें जगा दी हैं। इस डेब्यू एपिसोड में पावर कपल कहे जाने वाले रणवीर और दीपिका ने मजेदार किस्से सुनाए और उनकी शादी के वीडियो ने इस शो में जैसे चार चांद लगा दिया।दीपिका ने जो मेंटल हेल्थ पर बात की वो पार्ट शानदार रहा

ट्विटर पर इस शो की जमकर तारीफ हो रही है। कुछ ने तो इसे अब तक का बेस्ड एपिसोड कहा है। मेंटल हेल्थ को लेकर दोनों की बातचीत और शादी और प्यार वाले किस्सों ने तो जैसे हर किसी के दिल को छू लिया हो। एक यूजर ने कहा, 'ओके, लेकिन मैं कहूंगी कि भले मुझे कॉफी विद करण का ये एपिसोड बोरिंग लगा लेकिन मुझे दीपिका ने जो मेंटल हेल्थ पर बात की वो पार्ट शानदार रहा।'लोगों ने की है जमकर तारीफ

एक ने कहा, 'ये कॉफी विद करण जैसा लगा ही नहीं, ये एक ओपन फोरम, सेफ स्पेस नजर आया जहां सेंसिबल बातचीत होती दिखी। एक फैन के तौर पर मैंने काफी इंजॉय किया ये एपिसोड।' वहीं कुछ लोगों ने तो करण जौहर को सबसे बड़ा कलेषी बता दिया।

पहला एपिसोड रहा झक्कास कुल मिलाकर करण जौहर के इस शो का ये पहला एपिसोड झक्कास रहा और अब फैन्स आने वाले एपिसोड को लेकर उम्मीदें लिए बैठ गए हैं।

Comments

Popular posts from this blog

HIT case 3rd case

बानू मुश्ताक ने मैसूरु दशहरा उत्सव का किया उद्घाटन, नाद देवता की पूजा की - MYSURU DASARA 2025

Bhootnii 2025 new movie