बानू मुश्ताक ने मैसूरु दशहरा उत्सव का किया उद्घाटन, नाद देवता की पूजा की - MYSURU DASARA 2025
कुछ वर्गों की आपत्तियों के बीच, अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार विजेता लेखिका बानू मुश्ताक ने सोमवार को मैसूर दशहरा उत्सव का उद्घाटन किया. पूजा करतीं बानू मुश्ताक मैसूर: प्रसिद्ध मैसूरु दशहरा उत्सव सोमवार 22 सितंबर से धार्मिक और पारंपरिक उत्साह के साथ शुरू हुआ. अंतर्राष्ट्रीय बुकर पुरस्कार विजेता लेखिका बानू मुश्ताक ने आज मैसूर के चामुंडी हिल्स में प्रसिद्ध मैसूर दशहरा उत्सव का उद्घाटन किया. उद्घाटन समारोह में मुश्ताक के साथ मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, राज्य मंत्रिमंडल के कई मंत्री तथा अन्य लोग मौजूद थे. बानू मुश्ताक ने यहां चामुंडी पहाड़ियों के ऊपर स्थित चामुंडेश्वरी मंदिर के परिसर में देवी चामुंडेश्वरी की मूर्ति पर पुष्प वर्षा कर शुभ "वृश्चिक लग्न" के दौरान उत्सव का उद्घाटन किया. इससे पहले, मुश्ताक ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ चामुंडेश्वरी मंदिर का दौरा किया और उद्घाटन से पहले देवी, जिन्हें "नाद देवता" (राज्य देवता) कहा जाता है, की पूजा की. दशहरा उत्सव का उद्घाटन करतीं बानू मुश्ताक व अन्य. नाडा हब्बा' (...